version:3.4
<darkblue>भारतीय

वे उत्तरी भारत से आते हैं और तीन प्रकार के गाँवों में रहते हैं: सैन्य बस्तियाँ एक किले के चारों ओर आधारित हैं, कृषि बस्तियाँ एक मुखिया के घर के चारों ओर, और राजकीय बस्तियाँ एक शाही महल द्वारा प्रभावित हैं जिनके साथ दो टोले जुड़े हैं। वे हिन्दी बोलते हैं, परंतु जैसे-जैसे खिलाड़ी उनसे बात करते हुए उनकी भाषा "सीखता" है, वैसे-वैसे उनके संवाद अनूदित होंगे।

<darkblue>अनूठी वस्तुएँ और ब्लॉक

-भारतीय चावल और हल्दी की खेती करते हैं। खिलाड़ी गाँव-प्रधान से इन पौधों को उगाने का तरीक़ा सिखाने के लिए कह सकता है।
-मिट्टी की ईंटें और पकी हुई ईंटें, गीली ईंटों को धूप में सुखाकर बनाई जाती हैं। गीली ईंटें एक ईंट के साँचे से बनाई जाती हैं (गाँव में ख़रीदी जा सकती हैं)।
-भारतीय शिलाचित्र (bas-reliefs), देवताओं को दर्शाते हैं और एक मूर्तिकार द्वारा बनाए जाते हैं।
-स्वादिष्ट रसगुल्ले, गन्ने से बनी मिठाई।

<darkblue>विशिष्ट व्यंजन (बिना आकार के)

-एक चावल और एक हल्दी से शाकाहारी करी बनती है।
-एक चावल, एक हल्दी और एक कच्चे चिकन से murgh करी बनती है।