version:4.3.0
<darkblue>बीज़न्तीन

रोमनों के गौरवशाली और योग्य उत्तराधिकारी, बीज़न्तीन शराब और परिष्कृत धार्मिक चिह्न (icons) उत्पादित करते हैं। वे ग्रीक बोलते हैं, परंतु जैसे-जैसे खिलाड़ी उनसे बात करते हुए उनकी भाषा "सीखता" है, वैसे-वैसे उनके संवाद अनूदित होंगे।

<darkblue>अनूठी वस्तुएँ और ब्लॉक

-वे अंगूर उगाते हैं और उनसे शराब बनाते हैं। खिलाड़ी गाँव-प्रधान से इस पौधे को उगाने का तरीक़ा सिखाने के लिए कह सकता है।
-वे मिट्टी का उपयोग करके सुरुचिपूर्ण बीज़न्तीन खपड़े (tiles) बनाते हैं जिनसे वे अपनी इमारतें ढँकते हैं।
-रेशम-कीट पालन (sericulture) में उनकी निपुणता उन्हें रेशम उत्पादित करने की अनुमति देती है, जिस पर वे अपने बीज़न्तीन चिह्न (icons) चित्रित करते हैं।

<darkblue>विशिष्ट व्यंजन

-तीन-तीन अंगूरों की दो पंक्तियाँ शराब बनाती हैं