version:4.8.0
<darkblue>जापानी

वे धार्मिक, सैन्य, व्यापारिक अथवा शाही गाँवों में रहते हैं, और अपनी सुरुचिपूर्ण वास्तुकला से प्रतिष्ठित हैं। वे जापानी बोलते हैं, परंतु जैसे-जैसे खिलाड़ी उनसे बात करते हुए उनकी भाषा "सीखता" है, वैसे-वैसे उनके संवाद अनूदित होंगे।

<darkblue>अनूठी वस्तुएँ और ब्लॉक

-वे चावल उगाते हैं। खिलाड़ी गाँव-प्रधान से इस अनाज की फ़सल को उगाने का तरीक़ा सिखाने के लिए कह सकता है।
-वे गेहूँ और चिकन से स्वादिष्ट udon नूडल्स पकाते हैं।
-व्यापारिक गाँवों में, शराब बनाने वाले चावल से sake उत्पादित करते हैं।
-नोरमनों की तरह, वे लकड़ी-ढाँचे वाली (timbered) इमारतें बनाते हैं।
-वे गेहूँ से बने बहुत से छप्पर (thatch) ब्लॉक उपयोग करते हैं।
-वे अपनी उन्नत इमारतों के लिए सुरुचिपूर्ण चावल-कागज़ की दीवारें बनाते हैं।
-उनके धातु-शिल्पी दुर्जेय tachi तलवारें और yumi लंबे-धनुष बनाते हैं, साथ ही तीन प्रकार के बहुत प्रभावी कवच।