version:4.8.0
<darkblue>माया

युकाटान से आने वाले माया अपनी पत्थर की वास्तुकला और सोने की सजावट से प्रतिष्ठित हैं और कृषि, धार्मिक और सैन्य-आधारित गाँवों में रहते हैं। वे माया भाषा बोलते हैं, परंतु जैसे-जैसे खिलाड़ी उनसे बात करते हुए उनकी भाषा "सीखता" है, वैसे-वैसे उनके संवाद अनूदित होंगे।

<darkblue>अनूठी वस्तुएँ और ब्लॉक

-वे मक्का उगाते हैं। खिलाड़ी गाँव-प्रधान से इस अनाज को उगाने का तरीक़ा सिखाने के लिए कह सकता है।
-मक्का और चिकन से वे wah और masa पकाते हैं — पेट भरने वाली tortillas।
-वे कोको उगाते हैं और उससे cacauhaa तैयार करते हैं, एक स्फूर्तिदायक चॉकलेट पेय।
-Obsidian कारीगर obsidian से हथियार और उपकरण बनाते हैं जो नाज़ुक हैं परंतु आसानी से अभिमंत्रित किए जा सकते हैं।
-उनके कारीगर खिलाड़ी द्वारा आपूर्ति की गई सोने की सिल्लियों से सजावटी ब्लॉक बनाते हैं।
-वे माया देवताओं को दर्शाने वाले शिलाचित्र (bas-reliefs) भी तराशते हैं।

<darkblue>विशिष्ट व्यंजन

-एक पंक्ति में तीन मक्के से एक wah बनता है (एक प्रकार का tortilla)।
-एक पंक्ति में दो मक्के और बीच में एक कच्चे चिकन से एक masa बनता है (चिकन के साथ tortilla)।